By: एबीपी न्यूज | Updated at : 03 Jan 2019 01:37 PM (IST)
बरेली: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने मायावती से समझौता नहीं समर्पण किया है. समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव तक हाफ और विधानसभा चुनाव तक साफ़ हो जाएगी. वीरपाल यादव ने नए साल के मौके पर बरेली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अखिलेश पर जमकर निशाना साधा.
सपा लोकसभा तक हाफ और विधानसभा तक साफ हो जाएगी
वीरपाल सिंह यादव ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने मायावती से समझौता नहीं समर्पण किया है. उन्होंने कहा की मायावती ने कभी समझौते की बात नहीं की अखिलेश ही समझौते की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने तो जब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई थी तभी ये बात कही थी की लोकसभा चुनाव तक सपा हाफ रह जाएगी और विधानसभा चुनाव तक साफ़ हो जाएगी.
इस वक्त नहीं बन सकता तीसरा दल
पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि इस वक्त तीसरा दल नहीं बन सकता. ये समय तीसरा दल बनाने का नहीं है. कोई भी दल ऐसा नहीं है जो 25-30 सीटों से ज्यादा ला सके. ऐसे में 25-30 सीटों से वाले दल का कोई भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकता. उन्होंने कहा की कांग्रेस और बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जो सैकड़ा पार कर सकेगी.
मोदी को हटाने के लिए राहुल को स्वीकार करना होगा
वीरपाल सिंह यादव ने कहा की इस वक्त हालत ये हैं कि राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी में से एक पीएम बन सकता है, बाकी कोई पीएम नहीं बन सकता क्योंकि यही दोनों देश के बड़े दल हैं. ऐसे में सभी को कांग्रेस का साथ देना चाहिए. उन्होंने कहा कि मोदी को हटाने के लिए राहुल को स्वीकार करना ही होगा. उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सामान विचार धारा वाले दलों से समझौता तो कर सकती है लेकिन अखिलेश यादव की तरह समर्पण नहीं कर सकती. उनका कहना है कि अगर हमसे कोई दल सकारात्मक बात करता है. हमें सही सीट मिलती है तो हम समझौते को तैयार हैं. वर्ना हमारी पार्टी पूरे प्रदेश में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी.
अगर नेता जी होते राष्ट्रीय अध्यक्ष तो होते पीएम पद के दावेदार
वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि अगर मुलायम सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष होते तो वो प्रधानमंत्री पद के दावेदार होते. लेकिन अब वो तो समाजवादी पार्टी के संरक्षक हैं. उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा की जब कोई पेड़ लगाता है तो जरूरी नहीं उसकी छाव में उसे बैठने का मौका मिले. कई बार ऐसा होता है की ऐसे लोगों की खाट बाहर डाल दी जाती है.
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना
दिल्ली: CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 7 दिन में 27 FIR
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म